सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की माैत
22 December, 2020
Comment
धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर बलियापुर हीरक रोड मोड़ पर मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बड़ा नावाटांड़ गांव निवासी राजमिस्त्री दाऊद अंसारी (30) की मौत हो गई। वह साइकिल से मजदूरी करने धनबाद की ओर जा रहा था। इस बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हामिद अंसारी का पुत्र था। उसे दो पुत्री एवं एक पुत्र है। सरायढेला पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम में उसकी मिट्टी मंजिल कर दी गई। वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gobindapur/news/mason-in-road-accident-128042514.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/23/
0 Response to "सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की माैत"
Post a Comment