Popular Posts

फणी विश्वास की कृतियों के संरक्षण के लिए कलादीर्घा निर्माण की मांग की

फणी विश्वास की कृतियों के संरक्षण के लिए कलादीर्घा निर्माण की मांग की

शिल्पर्षि म्यूजिक एंड आर्ट फाउंडेशन द्वारा स्व. फणीभूषण विश्वास की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय म्यूजिकल वर्कशॉप प्रशिक्षुओं के मंच प्रदर्शन के साथ संपन्न हो गया। इस वर्कशाॅप में सांस्कृतिक संस्थान कलाकक्ष नृवागा म्यूजिक एकेडमी के प्रशिक्षक पं. अविनय काशीनाथ, आयुर्मान यास्क व डॉ. पल्लवी विश्वास ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न शास्त्रीय कलाओं का प्रशिक्षण व जानकारी दी।

वर्कशॉप में 24 प्रशिक्षु शामिल हुए। जिन्हें प्रशिक्षकाें द्वारा नृत्य,भरतनाट्यम नृत्य, शास्त्रीय गायन, तबला वादन आदि की विस्तार से जानकारी, महत्ता व प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह के अवसर पर आगत अतिथियों व गणमान्यों ने स्व. फणी विश्वास पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह की अध्यक्षता करते पुरातत्ववेत्ता रामशरण अग्रवाल ने अपने संबोधन में फणी दा की पुत्री पल्लवी को एक नियमित संगीत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की अपील की।

कहा कि उनका पूरा परिवार संगीत और कला में लगा रहा है। वक्ताओं ने स्व. विश्वास को याद करते हुए ज़िला प्रशासन और समाज को शिल्पर्षि की कृतियों के संरक्षण के लिए कलादीर्घा निर्माण के लिए भूमि आवंटन के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for construction of the palace for the preservation of the works of Phani Biswas


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/demand-for-construction-of-the-palace-for-the-preservation-of-the-works-of-phani-biswas-128017757.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/16/51_1608072339.jpg

0 Response to "फणी विश्वास की कृतियों के संरक्षण के लिए कलादीर्घा निर्माण की मांग की"

Post a Comment