Popular Posts

नारदीगंज थाने में चार मामले आए, जिनके निबटारे के लिए आगे की कार्रवाई की गई

नारदीगंज थाने में चार मामले आए, जिनके निबटारे के लिए आगे की कार्रवाई की गई

थाना परिसर नारदीगंज में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। सदर एसडीओ उमेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता अंशु कुमारी, सीओ अमिता सिन्हा, थानाध्यक्ष मोहन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के भूमि विवाद से संबंधित चार मामले आए। जिसमें ग्राम पंचायत मसौढा निवासी अर्चना कुमारी बनाम रामबालक चौहान के बीच रैयती भूमि का मामला आया।

इस मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा शुल्क जमा करने के बाद अंचल अमीन के माध्यम से भूमि का मापी कराया जाएगा। भूमि मापी के समय अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को रहना आवश्यक है। इसके अलावा ननौरा निवासी भूषण पंडित बनाम शांति देवी के बीच रास्ता का विवाद रहा। दोनों पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अगले शनिवार को कहा गया है।

वही सहजपुरा निवासी सुरेश पासवान का आपसी बटवारा को लेकर आवेदन पत्र दाखिल किया गया। लेकिन परिवादी नहीं आने के कारण मामले को अगले शनिवार को निपटारा करने के लिए कहा गया। इसके अलावा नंदपुर निवासी संजय सिंह बनाम अभय सिंह के बीच रैयती भूमि का मामला प्रस्तुत किया गया। इस मामले पर अधिकारियों ने सिविल न्यायालय जाने के लिए निर्देश दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four cases came in Nardiganj police station, for which further action was taken for disposal


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nardiganj/news/four-cases-came-in-nardiganj-police-station-for-which-further-action-was-taken-for-disposal-128031705.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/orig_86_1608420817.jpg

0 Response to "नारदीगंज थाने में चार मामले आए, जिनके निबटारे के लिए आगे की कार्रवाई की गई"

Post a Comment