Popular Posts

नीमघान सफारी में जिप्सी के आगे टहलता दिखा बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक

नीमघान सफारी में जिप्सी के आगे टहलता दिखा बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की नीमघान सफारी में मुख्य मार्ग पर शनिवार को बाघ टहलते देख टूरिस्ट रोमांचित हो गए। सुरक्षित दूरी से टूरिस्ट ने बाघ की तस्वीरें भी निकाली हैं। पचमढ़ी निवासी राजेश काबरा ने बताया कि सफारी से लौटे टूरिस्ट काफी रोमांचित और खुश थे।

उन्होंने बताया कि जंगल में बाघ को देखने का यह हमारा पहला अनुभव था। बाघ ने जिप्सी को देख लिया लेकिन उसके बाद भी वह जिप्सी के आगे अपनी मस्त चाल से चलता रहा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के एसडीओ संजीव शर्मा ने बताया कि नीमघान सफारी को 14 माह पहले शुरू किया गया है।

यह सतपुरा टाइगर रिजर्व की नई सफारी है जिसके लिए बायसन लॉज से जिप्सी उपलब्ध रहती है। पचमढ़ी से पिपरिया की दिशा में 5 किलोमीटर आने के बाद जंगल का सफर शुरू होता है। शर्मा ने बताया यहां टूरिस्ट सुबह और दोपहर के समय 10-10 जिप्सी के समूह में जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाघ को देख रोमांचित हो उठे लोग


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/tigers-strolling-in-front-of-gypsy-in-neemaghan-safari-tourists-are-thrilled-127984583.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/orig_57_1607210474.jpg

0 Response to "नीमघान सफारी में जिप्सी के आगे टहलता दिखा बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक"

Post a Comment