Popular Posts

जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में आइसा ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में आइसा ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

जूनियर डॉक्टर के हड़ताल के समर्थन में रविवार को आइसा की ओर से प्रतिवाद मार्च सह पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। प्रतिवाद मार्च कर्पूरी चौक से निकलकर बच्चा वार्ड होते हुए इमरजेंसी वार्ड के सामने जाकर सभा मे तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिव विशाल कुमार मांझी, कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव, शम्स तबरेज आदि ने किया। वहीं, सभा की अध्यक्षता आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार ने किया। मार्च में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए।

वार्ता नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए आइसा नेताओं ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों की मांग के प्रति सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। आज हड़ताल का पांचवां दिन है, लेकिन सरकार डॉक्टरों से वार्ता नहीं कर रही है। जिसके कारण पूरा बिहार का स्वास्थ्य वयवस्था चर मरा गया है। आइसा नेताओं ने कहा कि हम डॉक्टरों की मांग का समर्थन करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन करते आइसा कार्यकर्ता।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/aisa-slogans-against-health-minister-in-support-of-junior-doctors-128060601.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/28/0_1609112285.jpg

0 Response to "जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में आइसा ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ लगाए नारे"

Post a Comment