Popular Posts

रात में फिर शुरू हुई शहर की सफाई की व्यवस्था, नगर आयुक्त के बदलते ही बंद हो गया था काम

रात में फिर शुरू हुई शहर की सफाई की व्यवस्था, नगर आयुक्त के बदलते ही बंद हो गया था काम

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर गुरुवार से रात की पाली में कूड़ा उठाने के साथ झाडू लगाने का काम नगर निगम ने शुरू कराया। उपनगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद वर्मा व स्मार्ट सिटी के पीआरओ अमित कुमार की माैजूदगी में खलीफाबाग चाैक पर सफाई हुई। अब शहर के सभी चौक-चौराहों के साथ ही तिलकामांझी, घंटाघर चाैक, वेराइटी चाैक, खलीफाबाग चाैक, स्टेशन चाैक में सफाई होगी। स्वास्थ्य शाखा की टीम को बाजार क्षेत्र में दिन में भी सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस से हुई बहस, उप-नगर आयुक्त बोले-करेंगे शिकायत
रात 8 बजे सफाई के दौरान पेट्राेलिंग कर रहे पुलिस अफसरों से सफाई मजदूरों की बहस भी हो गई। पुलिस अफसर ने रात में सफाई करने का कारण पूछा तो स्वास्थ्य शाखा प्रभारी विकास ने नगर आयुक्त के आदेश का हवाला दिया। इस पर पुलिस अफसर ने कहा, धूल उड़ रही है...इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसकी शिकायत प्रभारी ने उपनगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद वर्मा से की है। वर्मा ने बताया, इसकी शिकायत पुलिस के आला अफसरों से भी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खलीफाबाग चौक पर गुरुवार रात सफाई करते नगर निगम के कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/cleaning-of-the-city-started-again-at-night-work-was-stopped-as-soon-as-the-city-commissioner-changed-128024846.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/18/58_1608247355.jpg

0 Response to "रात में फिर शुरू हुई शहर की सफाई की व्यवस्था, नगर आयुक्त के बदलते ही बंद हो गया था काम"

Post a Comment