लगातार दूसरे दिन ठंड से मौत, भिखारी ने तोड़ा दम
19 December, 2020
Comment
जिले में ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है। लगातार दूसरे दिन ठंड से मौत का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्र बिगहा में एक भिखारी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया।
शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया शनिवार की दोपहर हरिश्चंद्र बिरहा में किसी भिखारी की ठंड से मौत हो जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया गया था पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है। शव को फिलहाल पहचान के लिए रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/death-due-to-cold-for-second-consecutive-day-beggar-dies-128031638.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/
0 Response to "लगातार दूसरे दिन ठंड से मौत, भिखारी ने तोड़ा दम"
Post a Comment