Popular Posts

पटना में दो दिन तक रहेगा कोहरा, दिन में बढ़ेगी ठंड; उत्तर-पश्चिम से चलेंगी बर्फीली हवाएं

पटना में दो दिन तक रहेगा कोहरा, दिन में बढ़ेगी ठंड; उत्तर-पश्चिम से चलेंगी बर्फीली हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक पटना में दो दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे दिन में धूप होने के बाद भी मौसम सर्द रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार एक सप्ताह से बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी हिस्सों में दिखाई पड़ रहा है। अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं के चलने की वजह से पटना सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में कोहरे की चादर फैली हुई है।

शुक्रवार से मौसम शुष्क होगा। इसके बाद रात का तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन दिन में तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो जाएगा। इससे दिन और रात में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है। बुधवार को छपरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में कोल्ड डे रहा। गया में रात सबसे सर्द और फारबिसगंज में दिन सबसे गर्म रहा।

गया में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इस दौरान सुबह आसमान पर कोहरा छाए रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/fog-will-remain-in-patna-for-two-days-cold-will-increase-in-the-day-icy-winds-will-move-from-the-northwest-128045900.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/orig_51_1608762112.jpg

0 Response to "पटना में दो दिन तक रहेगा कोहरा, दिन में बढ़ेगी ठंड; उत्तर-पश्चिम से चलेंगी बर्फीली हवाएं"

Post a Comment