पीडीएस डीलर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा
04 December, 2020
Comment
इन दिनों जिले में पीडीएस दुकानदारों की मनमानी चरम सीमा पर है और अधिकारियों से मिलीभगत कर गरीबों का अनाज गटक रहे है। इसी को लेकर शुक्रवार को चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत तीआय गांव के ग्रामीणों ने राशन नहीं देने पर डीलर जयनंदन ठाकुर के खिलाफ जमकर बवाल काटा। इस बाबत ग्रामीण शाहजहां खातून, मो.फिरोज उद्दीन, मो.सैयद, मो.तनवीर मो.एजाज आदि ने कहा कि डीलर के द्वारा माह अनाज कम दिया जाता है, विरोध करने पर कहते है कि ऊपर से ही राशन काटकर दिया जाता है। कई माह का राशन भी गटक गए है। राशन मांगने पर उल्टा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारीयों से किया जा चूका है लेकिन आज तक कोई अधिकारी जांच को नहीं आये है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/villagers-create-ruckus-against-arbitrariness-of-pds-dealer-127981150.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/05/4sheikhpura-02_1607124879.jpg
0 Response to "पीडीएस डीलर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा"
Post a Comment