Popular Posts

लक्ष्य पाने को अभियान चला हाेगी राजस्व वसूली

लक्ष्य पाने को अभियान चला हाेगी राजस्व वसूली

आंतरिक संसाधन की विभागवार बैठक में मंगलवार काे जिले में विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्णय हुअा। डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी विभागों की समीक्षा के बाद लक्ष्य काे पूरा करने के लिए राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। खासकर परिवहन, निबंधन व भू-राजस्व वसूली काे हर हाल में पूरा करने के लिए कहा। परिवहन विभाग की समीक्षा में वार्षिक लक्ष्य 224 करोड़ के विरुद्ध 102.47 करोड़ की वसूली से डीएम ने अभियान लक्ष्य काे हासिल करने काे कहा।

इसी प्रकार खनन विभाग ने वार्षिक लक्ष्य 30.68 करोड़ के विरुद्ध 10.98 करोड़ व भूमि विकास बैंक ने 10.89 कराेड़ के विरुद्ध केवल 32 लाख की वसूली की। राष्ट्रीय बचत की वसूली संतोषप्रद रही। नगर निगम की समीक्षा में राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। कई अन्य विभागों की स्थिति संतोषप्रद नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/revenue-recovery-will-be-done-to-achieve-the-target-128067710.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/30/

0 Response to "लक्ष्य पाने को अभियान चला हाेगी राजस्व वसूली"

Post a Comment