मारपीट में महिला सहित पांच लाेग हुए जख्मी
10 December, 2020
Comment
भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई जिसमें एक पक्ष के 28 वर्षीय सुभाष यादव, 45 वर्षीय गणपति यादव व दूसरे पक्ष के 12 वर्षीय विपीन कुमार यादव, 30 वर्षीय उषा देवी व 35 वर्षीय मनोज यादव जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर में किया गया। घटना का कारण जलावन के लिए पेड़ की टहनियां काटने काे लेकर हुआ विवाद है। भेजा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/five-people-injured-including-a-woman-in-assault-128001302.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/
0 Response to "मारपीट में महिला सहित पांच लाेग हुए जख्मी"
Post a Comment