Popular Posts

तय मानक के एक महीने बाद भी दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं दे पाई कंपनी

तय मानक के एक महीने बाद भी दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं दे पाई कंपनी

नए वित्तीय वर्ष में बिजली की दरें क्या होंगी बिजली कंपनी अभी तक यह तय नहीं कर पाई है। विद्युत नियामक आयोग के आदेश के मुताबिक, 15 नवंबर तक कंपनी को आयोग के समक्ष नई दरों का प्रस्ताव रखना था। अब तय समय से 1 महीना से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बिजली कंपनी ने प्रस्ताव जमा नहीं किया है।

प्रस्ताव के जमा होने के 120 दिनों के अंदर आयोग अपनी जनसुनवाई पूरी कर फैसला रिजर्व कर लेगा। इसके बाद विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं और बिजली कंपनियों के द्वारा जन सुनवाई के दौरान दिए जाने वाले सुझाव पर मंथन कर अपना फैसला सुनाएगा।

आयोग के अध्यक्ष और सदस्य के कार्यरत नहीं है। इनकी नियुक्ति हो गई है। लेकिन, दोनों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ है। दोनों शपथ ग्रहण होने के बाद कार्य शुरू करेंगे। इस कारण आयोग के द्वारा बिजली कंपनी को काेई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया जा रहा है।

आयोग के कार्यरत नहीं होने से कंपनी को मिल रहा समय

बिजली कंपनी मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों के मुताबिक अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं पर अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी पर मंथन चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Company could not offer rate hike even after one month of fixed standard


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/company-could-not-offer-rate-hike-even-after-one-month-of-fixed-standard-128020603.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/17/orig_electricty_1608150644.jpg

0 Response to "तय मानक के एक महीने बाद भी दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं दे पाई कंपनी"

Post a Comment