Popular Posts

अभियंता के केसरिया स्थित घर पर निगरानी की छापेमारी

अभियंता के केसरिया स्थित घर पर निगरानी की छापेमारी

बेतिया नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता सुजय सुमन के केसरिया पुरानी बाजार स्थित घर पर निगरानी की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। करीब चार घंटे तक छापामारी की गई। इस दौरान करीब चालीस से अधिक सामान को जब्त कर जांच किया। जिसमें बिछावन से लेकर अन्य घरेलू समान शामि‍ल है।

जांच के बाद सभी समान सुजय सुमन के चाचा उमेश कुमार श्रीवास्तव को सूची के साथ सौंप दी। छापामारी दल का नेतृत्व पटना निगरानी टीम के डीएसपी मनोज कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे। निगरानी टीम केसरिया पहुंच कर स्थानीय सीओ व पुलिस को सूचना देकर उक्त स्थल पर पहुंची।

घर का दरवाजा बंद था। जिसमें दण्डाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा व पुअनि लाल साहेब प्रसाद की देख रेख में ताला को तोड़ा गया। हालांकि छापामारी में पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। इस दौरान घर के आसपास देखने वाले ग्रामीणों की हुजूम लगीं रहीं।

सुजय सुमन बेतिया नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता के पद पर करीब सात वर्षों से कार्यरत हैं। निगरानी डीएसपी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में दायर याचिका के आलोक में कार्रवाई की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/kesariya/news/surveillance-raid-on-the-engineers-house-in-saffron-128021588.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/17/

0 Response to "अभियंता के केसरिया स्थित घर पर निगरानी की छापेमारी"

Post a Comment