राजमुंद्री स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग के कारण चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 9 जनवरी तक स्थगित
दक्षिण मध्य रेलवे अंतर्गत सिकंदराबाद के विजयवाड़ा मंडल में राजमुंद्री स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के कारण 28 दिसंबर से 9 जनवरी तक पटना एवं भागलपुर से खुलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
कामाख्या और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 02549/02550 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 फरवरी तक हफ्ते में सात दिन की जगह चार दिन किया जाएगा। 02549 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का परिचालन 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को किया जाएगा।
इन ट्रेनों का परिचालन रद्द
- 02643 एर्णाकुलम-पटना स्पेशल का परिचालन 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक (हर सोमवार एवं मंगलवार) को रद्द रहेगा।
- 02644 पटना-एर्णाकुलम स्पेशल का परिचालन 31 दिसंबर से 8 जनवरी तक (हर गुरुवार एवं शुक्रवार) रद्द रहेगा।
- 02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल का परिचालन 30 दिसंबर से 6 जनवरी तक (हर बुधवार) रद्द रहेगा।
- 02253 यशवंतपुर-भागलपुर स्पेशल का परिचालन 2 जनवरी से 9 जनवरी तक (हर शनिवार) रद्द रहेगा।
पूर्व मध्य रेल के जीएम ने जारी किया 2021 का ई-कैलेंडर
पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी मंगलवार को पूर्व मध्य रेल का वर्ष 2021 का ई-कैलेंडर जारी किया। ई-कैलेंडर में पूर्व मध्य रेल के कुछ महत्वपूर्ण रेल पुलों को जैसे कोसी रेल महासेतु व जेपी सेतु को दर्शाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/due-to-yard-remodeling-at-rajahmundry-station-operation-of-four-special-trains-postponed-till-9-january-128042044.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/23/19_1608674416.jpg
0 Response to "राजमुंद्री स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग के कारण चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 9 जनवरी तक स्थगित"
Post a Comment