जिले के 5 प्रखंडों में लगेंगे उद्योग, स्थानीय लोगों और प्रवासियों को मिलेगा रोजगार
नए साल में जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत पांच प्रखंडों में रोजगार शुरू होगा। इसमें सदर प्रखंड के बेउर में रेडीमेड गारमेंट्स, अथमलगोला प्रखंड के सबनीमा में पेवर ब्लॉक, नौबतपुर प्रखंड में एग्री बिजनेस इकाई, बिहटा प्रखंड के फरेब में पेवर ब्लॉक और पालीगंज के सिंगोड़ी में हस्तकरघा उद्योग शामिल हैं।
बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम कुमार रवि ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को 2 दिनों के अंदर सभी इकाइयों का स्थलीय भ्रमण कर कार्य की प्रगति का विस्तृत प्रतिवेदन देने और कार्यारंभ कराने की तारीख सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले नाराज डीएम ने प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने वाले उद्योग महाप्रबंधक उमेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी इकाई को एक सप्ताह में तैयारी पूरी करने, कार्यस्थल पर योजना के बारे में विस्तृत प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित करने, लोगों को वस्तुस्थिति की सही जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। ताकि, प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने के साथ पूरे इलाके के लोगों को लाभ मिल सके। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उमेश प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी राकेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्रवार प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर मंथन
बैठक के दौरान डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से प्रवासियों के लिए स्थानीय संसाधन के अनुरूप रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट खोलने पर मंथन किया है। इसमें चावल मिल, दाल, पशु आहार, जूस उत्पादन, मक्का प्रोसेसिंग यूनिट, गारमेंट्स, आम-लीची का प्रोसेसिंग यूनिट, आईटी सेवा, मत्स्य पालन, पापड़, मसाला आदि शामिल है। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से रोजगारपरक साधन के बारे में सुझाव प्राप्त कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया है। ताकि आवश्यकता, संसाधन और परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेकर चालू कराया जा सके।
क्या है एग्री बिजनेस
नौबतपुर में एग्री बिजनेस सेंटर के रूप में औद्योगिक इकाई का कार्य शुरू हो रहा है। इस इकाई में किसानों से सब्जी क्रय करने के बाद उसका समुचित प्रोसेसिंग किया जाएगा। इसके साथ ही सब्जियों की ग्रेडिंग करने और मार्केटिंग करने की कार्रवाई होगी। इससे स्थानीय स्तर पर प्रवासियों को रोजगार भी सुलभ होंगे। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। किसानों द्वारा उत्पाद होने वाले सब्जियों को स्थानीय स्तर पर मार्केटिंग का साधन सुलभ होगा।
लोक शिकायत के लंबित मामलों को एक सप्ताह में निपटाने का टास्क
जिले में लोक शिकायत के लंबित मामलों का एक सप्ताह में निष्पादन होगा। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम कुमार रवि ने लोक शिकायत पदाधिकारी को 30, 45 और 60 दिनों से लंबित मामलों की सूची बनाकर एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कराने का टास्क दिया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत की सुनवाई में संबंधित पदाधिकारी को रिपोर्ट के साथ स्वयं उपस्थित होने या अधिकारी स्तर का प्रतिनिधि भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/industries-local-people-and-migrants-will-get-employment-in-5-blocks-of-the-district-128020876.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/17/49_1608152041.jpg
0 Response to "जिले के 5 प्रखंडों में लगेंगे उद्योग, स्थानीय लोगों और प्रवासियों को मिलेगा रोजगार"
Post a Comment