Popular Posts

थियेटर, होटल, मंदिर, मॉल, स्वीमिंग पूल खोले जा सकते हैं, तो कोचिंग संस्थान क्यों नहीं, 5 लाख लोग बेरोजगार

थियेटर, होटल, मंदिर, मॉल, स्वीमिंग पूल खोले जा सकते हैं, तो कोचिंग संस्थान क्यों नहीं, 5 लाख लोग बेरोजगार

अनलॉक-6 में राज्य भर में थियेटर, होटल, मंदिर, मॉल, स्वीमिंग पूल खुल गए, पर कोचिंग संस्थान नौ माह से बंद हैं। सिर्फ पटना में करीब तीन हजार कोचिंग हैं, जिसमें 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते थे। बंदी से पढ़ाई तो बाधित हुई ही है, साथ ही उससे जुड़े 1.20 लाख लोग भी बेरोजगार हो गए हैं।

इतना ही नहीं कोचिंग संस्थान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े चार लाख से अधिक लोगों की रोजी पर आफत आ गई है। कोरोना का फैलाव रोकने को जब लॉकडाउन लगाया गया तब कोचिंग को भी बंद किया गया लेकिन अनलॉक के बाद भी इन्हें खोलने का कोई निर्देश नहीं आया है, जिससे संचालकों में नाराजगी है। संस्थान खोलने में चुनौतियां और समाधान क्या हो इसी मुद्दे पर दैनिक भास्कर की ओर से बुधवार को संवाद आयोजित किया गया।

एसओपी के आधार मिले कोचिंग खोलने की अनुमति
कोचिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार (कैब) के बैनर तले सभी कोचिंग संचालकों ने एक सुर से मांग की कि एसओपी के आधार पर उन्हें संस्थान खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। मार्च से ही कोचिंग संस्थानों के बंद रहने से उनके सामने कई सारी समस्याएं आ गई हैं। कोचिंग बंद रहने से एक तरफ जहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है वहीं हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट भी खड़ा हुआ है। संस्थान ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं और छात्रों को ऑनलाइन क्लास करने में कई तरह की दिक्कतें भी आ रही हैं।

प्रधान सचिव बोले-आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोचिंग पर होगा फैसला

कोचिंग संस्थानों ने सरकार से कोचिंग खोलने देने की अनुमति मांगी है। कोचिंग संस्थानों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को आवेदन भी दिया है। इस बारे में पूछने पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सरकार ने इस पर विचार करने के लिए गुरुवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई है। बैठक में कोचिंग को लेकर कोई निर्णय किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Theaters, hotels, temples, malls, swimming pools can be opened, so why not coaching institutes, 5 lakh people unemployed


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/theaters-hotels-temples-malls-swimming-pools-can-be-opened-so-why-not-coaching-institutes-5-lakh-people-unemployed-128020383.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/17/exam-book_1608149050.jpg

0 Response to "थियेटर, होटल, मंदिर, मॉल, स्वीमिंग पूल खोले जा सकते हैं, तो कोचिंग संस्थान क्यों नहीं, 5 लाख लोग बेरोजगार"

Post a Comment