Popular Posts

कटरा पीएचसी की नर्स से एनएच-57 पर पर्स झपटा, बाइक से गिर कर हुई घायल

कटरा पीएचसी की नर्स से एनएच-57 पर पर्स झपटा, बाइक से गिर कर हुई घायल

अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी चौक के समीप एनएच-57 पर मंगलवार की शाम में बाइक सवार बदमाशाें ने कटरा पीएचसी में कार्यरत एएनएम सरिता देवी का पर्स झपट लिया। वह पति के साथ बाइक पर बैठकर कटरा पीएचसी से कांटी के काेठिया स्थित घर लाैट रही थी। पर्स में 10 हजार रुपए व मोबाइल थे। पर्स झपटने के लिए बदमाशाें ने बाइक पर पीछे बैठी सरिता को धक्का दे दिया। गिरने के दौरान सरिता ने बाइक पकड़ ली, जिससे वह राेड पर घिसटा गई।

बाइक अनियंत्रित होने से उनके पति भी सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सरिता ने एफआईआर के लिए अहियापुर थाने में बयान दर्ज कराया है। बताया कि बखरी चौक के समीप बाइक पर दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया। पर्स झपटने के दाैरान धक्का लगने से वह बाइक से नीचे गिर गई। वहीं, दोनों बदमाश तेजी से एसकेएमसीएच की भाग निकले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/katra-phcs-nurse-slaps-purse-on-nh-57-falls-from-bike-and-injures-128067736.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/30/

0 Response to "कटरा पीएचसी की नर्स से एनएच-57 पर पर्स झपटा, बाइक से गिर कर हुई घायल"

Post a Comment