प्रधान डाकघर में लगाई गई 40 फीट ऊंची डाकिए की प्रतिमा, लॉकडाउन के कारण हुई देरी
01 December, 2020
Comment
आने वाली पीढ़ी काे डाक विभाग और डाकिया के बारे में बताने के लिए प्रधान डाकघर ने अपने शताब्दी वर्ष पर परिसर में प्रतिमा लगाई है। साढ़े पांच लाख से डाकिया के हाथ पर कबूतर की प्रतिमा बनवाई गई है। बताया जा रहा है कि प्राचीन काल में पत्रवाहकों का काम कबूतर ही करते थे। मंजूषा कलाकार मनोज पंडित की सहयोग से बनी यह प्रतिमा चबूतरा समेत 40 फीट ऊंची है।
इसका रंगरोगन रंजीत मालाकार ने किया है। शहर की सबसे ऊंची इस प्रतिमा का निर्माण 8 अप्रैल 2019 को शुरू हुआ था। तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। 8 अक्टूबर 2019 तक पूरा नहीं हो सका। ग्रेनाइट लगाने की स्वीकृति 2020 में मिली। इसके बाद लॉकडाउन से देरी हाे गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/40-foot-tall-postmans-statue-installed-at-head-post-office-delay-due-to-lockdown-127970525.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/02/0_1606864618.jpg
0 Response to "प्रधान डाकघर में लगाई गई 40 फीट ऊंची डाकिए की प्रतिमा, लॉकडाउन के कारण हुई देरी"
Post a Comment