इग्नू में अब 31 तक नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी
इग्नू में ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने तथा असाइनमेंट जमा करने की तिथि 15 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 तक कर दी गई है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने इग्नू की बैठक के उपरांत दी।
प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इग्नू की दिसंबर 2020 सत्रांत परीक्षा अब फरवरी 2021 में प्रारंभ होगी। इसलिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए उक्त परीक्षा की ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि के साथ-साथ असाइनमेंट जमा करने की तिथि का विस्तार 31 दिसंबर 2020 तक किया गया है।
प्रो. सिन्हा ने यह भी बताया कि इग्नू ने अपने एकेडमिक काउंसिल के 18 नवंबर 2020 की संपन्न बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुलाई सत्र 2019 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रोग्राम में नामांकित छात्रों को अगले सत्र में बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने का निर्णय किया है।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जून 2019 में प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष स्नातक या प्रथम वर्ष स्नातकोत्तर में नामांकन लिया है उनको क्रमशः प्रथम वर्ष एवं तृतीय वर्ष स्नातक एवं फाइनल इयर स्नातकोत्तर में प्रमोट कर दिया गया है। द्वितीय वर्ष में प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर प्रथम वर्ष का प्राप्तांक तैयार किया जाएगा एवं प्रथम वर्ष के प्राप्तांक के आधार पर द्वितीय वर्ष का प्राप्तांक तैयार किया जाएगा। फाइनल ईयर स्नातकोत्तर के परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर प्रथम वर्ष स्नातकोत्तर परीक्षा का प्राप्तांक की तैयारी की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/raxaul/news/ignou-now-extends-the-date-of-online-application-for-nomination-till-31-128034943.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/83_1608505039.jpg
0 Response to "इग्नू में अब 31 तक नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी"
Post a Comment