Popular Posts

बरौनी से ग्वालियर व एर्नाकुलम के लिए 31 तक चलेगी कोविड-19 स्पेशल ट्रेन

बरौनी से ग्वालियर व एर्नाकुलम के लिए 31 तक चलेगी कोविड-19 स्पेशल ट्रेन

कोविड-19 के दौरान जब सामान्य रूप से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद है रेलवे ने बरौनी से ग्वालियर के बीच बरौनी से पूरी के बीच एवं बरौनी से एर्नाकुलम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने एवं चल रही ट्रेनों के समय सीमा में विस्तार करने का निर्णय लिया है। हालांकि बरौनी से इन विभिन्न स्टेशनों के लिए चलाई जाने वाली तमाम स्पेशल ट्रेनों में भी अन्य स्पेशल ट्रेनों की ही तरह सभी कोच की सभी सीटें आरक्षित दर्जे की ही होगी। ऐसे में इस ट्रेनों में यात्रा करने के पूर्व यात्रियों को अपने लिए सीटों की बुकिंग करवा लेना अनिवार्य होगा। जारी सूचना के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी से पुणे के बीच 6 दिसंबर 2020 से 29 दिसंबर 2020 के बीच 02144 नंबर की स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को जबकि पुणे से बरौनी के बीच 4 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच 02143 नंबर की स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलाने का निर्णय लिया है।

31 दिसंबर तक चलेगी बराैनी से ग्वालियर के बीच चलने वाली बराैनी मेल स्पेशल
इसके अलावा बरौनी से ग्वालियर के बीच चल रही 04186 नंबर की बरौनी मेल स्पेशल के परिचालन की निर्धारित तिथि को विस्तारित कर अब इस ट्रेन को 31 दिसंबर 2020 तक चलाने का निर्णय लिया है। जबकि ग्वालियर से बरौनी के बीच चल रही 04185 नंबर की बरौनी मेल स्पेशल के परिचालन की निर्धारित तिथि को विस्तारित कर अब इसे 30 दिसंबर 2020 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह बरौनी से एर्नाकुलम तक चलने वाली 02522 स्पेशल ट्रेन को अब 30 दिसंबर 2020 तक जबकि एर्नाकुलम से बरौनी आने वाली 025 21 स्पेशल ट्रेन की परिचालन तिथि की समय सीमा को विस्तारित कर अब 3 जनवरी 2021 कर दिया गया है।

बरौनी से पुणे जंक्शन के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय
इसके अतिरिक्त यात्रियों के बढ़ रहे दबाव एवं रेलवे के राजस्व को बढ़ाने के ख्याल से पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी से पुणे जंक्शन के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। लिए गए निर्णय के अनुसार 021 44 नंबर की स्पेशल ट्रेन 6 दिसंबर 2020 से 29 दिसंबर 2020 के बीच प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को बरौनी से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि 02143 नंबर की स्पेशल ट्रेन 4 दिसंबर 2020 से 27 दिसंबर 2020 के बीच प्रतीक शुक्रवार एवं रविवार को पुणे जंक्शन से बरौनी जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बरौनी से ग्वालियर के लिए खुलने को तैयार स्पेशल ट्रेन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/barauni/news/kovid-19-special-train-will-run-from-barauni-to-gwalior-and-ernakulam-till-31-127967709.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/1_1606838898.jpg

0 Response to "बरौनी से ग्वालियर व एर्नाकुलम के लिए 31 तक चलेगी कोविड-19 स्पेशल ट्रेन"

Post a Comment