2 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटी बाइक, बिररख व हनुमान चौक के बीच की है घटना
थाना क्षेत्र के सुरसंड-पुपरी स्टेट हाइवे सड़क पर बिररख व हनुमान चौक के बीच रविवार की देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक बाइक सवार युवक से बाइक व मोबाइल लूट लिया।
घटना के बाद अपराधी पुपरी की दिशा में भाग निकले। पीड़ित थाना क्षेत्र के सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड- 6 निवासी रामजी पासवान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, मामले की छानबीन कर अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी अभियान चलाया।
मामले को लेकर पीड़ित रामजी पासवान ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया। पीड़ित ने बताया कि वह पुपरी स्थित कर्पूरी चौक पर दुकान करता है। उसका घर सुरसंड में है। देर शाम लौटने के क्रम में बिररख व हनुमान चौक के बीच बाइक सवार दो अपराधी ओवर टेक कर उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। बदमाश उसके कनपट्टी पर पिस्टल सटा दिया। वहीं बदमाशों ने उसकी बाइक व मोबाइल लूटकर पुपरी की ओर भाग निकला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/surasand/news/2-criminals-looted-bike-on-the-strength-of-pistol-incident-between-birrakh-and-hanuman-chowk-128014486.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/15/
0 Response to "2 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटी बाइक, बिररख व हनुमान चौक के बीच की है घटना"
Post a Comment