धान के 2 पुंज हुए जलकर राख, 90 हजार का नुकसान
खलिहान में अचानक आग लग जाने से धान के दो पुंज जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में किसानों को लाखों रुपए की क्षति होने का अनुमान है। घटना थाना के लेंगुरा पंचायत के टिटहिंयां टांड गांव की है जहां किसान अर्जुन गोप के धान के खलिहान में लग गयी। आग से किसान के दोनों पुंज का धान जलकर राख हो गया।आग लगने के बाद इतना तेजी से बढ़ा की लोग के पहुंचते पहुंचते सारा पुंज का नेवारी जलकर राख हो गया।अर्जुन गोप के अनुसार करीब 15 हजार नेवारी जलने की बात कही जा रही है। साथ ही धान की कीमत करीब 90 हजार आंकी जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद से आग पर काबू पाया गया जिससे कि आसपास के किसानों के दानों को कोई नुकसान नहीं हुआ वहीं किसान अर्जुन ग्रुप की हजारों रुपए की संपत्ति जलने के कारण रो-रो कर बुरा हाल है।
महानंद से कर्जा लेकर किया था खेती
अर्जुन गोप बता रहे थे इस धान को उपजाने के महाजन से कर्जा तक कर ली थी। स्थानीय लोगों के द्वारा अर्जुन गोप को हिम्मत दिया जा रहा है। इस संबंध में रजौली अंचलाधिकारी अनील प्रसाद ने बताया कि किसान के द्वारा अब तक हमें आवेदन नहीं दिया गया है उनके द्वारा आवेदन के साथ अगर फोटो दी जाती है तो जिला में आगे की कार्रवाई को लेकर अग्रसारित किया जाएगा। जहां से उन्हें हुए नुकसान की भरपाई को लेकर उचित मुआवजा दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rajuli/news/2-paddy-burnt-to-ashes-loss-of-90-thousand-127981103.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/05/4nawada-03_1607124399.jpg
0 Response to "धान के 2 पुंज हुए जलकर राख, 90 हजार का नुकसान"
Post a Comment