Popular Posts

एम्स में आईसीयू लगातार फुल, पीएमसीएच में 14 और एनएमसीएच में 3 बेड ही खाली

एम्स में आईसीयू लगातार फुल, पीएमसीएच में 14 और एनएमसीएच में 3 बेड ही खाली

पटना एम्स में आईसीयू के बेड फुल हैं। अब दो ही सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। बिहटा स्थित 125 बेड की आईसीयू वाले पीएम कोविड केयर अस्पताल में सेवाएं बंद हो गई हैं। वैसे भी एम्स में कोरोना के माइल्ड मरीजों के लिए बेड उपलब्ध हैं।

पटना एम्स में कोरोना के नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि आईसीयू में बेड फुल होने की वजह से आईसीयू के जरूरत वाले मरीज को रिफ्यूज करना पड़ रहा है। पीएमसीएच के कोविड अस्पताल में 100 बेड हैं, जिनमें आईसीयू के 25 बेड हैं। यहां भी आईसीयू में 11 मरीज भर्ती हैं। फिलहाल 14 बेड खाली हैं।

इसके अलावा एनएमसीएच में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड हैं और आईसीयू में सिर्फ आठ बेड की सुविधा है। यहां अभी आईसीयू में पांच मरीज भर्ती हैं। इन सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए इलाज और आईसीयू की सुविधा नि:शुल्क है। एनएमसीएच में एक कोरोना मरीज आलमगंज की बिस्कोमान काॅलोनी के नागेश्वर प्रसाद की मौत हो गई।

पारस-रूबन में भी आईसीयू फुल
वैसे प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों की इलाज की व्यवस्था है। पारस एचएमआरआई और रूबन मेमोरियल में फिलहाल आईसीयू में बेड फुल है। उदयन हॉस्पिटल में पांच बेड आईसीयू हैं, यहां आईसीयू में चार बेड खाली है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आईसीयू में सारा खर्च लेकर एक दिन का शुल्क 14 हजार से 15 हजार रुपए आता है। वहीं रूबन मेमोरियल (पाटलिपुत्र) में 16 बेड का आईसीयू और 14 बेड का एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) हैं।

अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत सिंह के मुताबिक आईसीयू में फिलहाल बेड खाली नहीं है। यहां आईसीयू के लिए 10 हजार जबकि एचडीयू के लिए नौ हजार रुपए खर्च आता है। पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में कुल 30 बेड हैं। जिसमें आईसीयू मं 10 बेड और सभी बेड फुल है। यहां आईसीयू में एक दिन खर्च 18 हजार रुपए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सरकार ने जो रेट निर्धारित किया है।

पटना में मिले 288 काेराेना मरीज, 1926 अब भी एक्टिव

पटना जिले में शनिवार को 288 काेराेना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46359 हो गई है। इनमें 44077 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अभी 1926 एक्टिव मरीज हैं। पीएमसीएच के कोविड अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं। यहां मुंगेर के मरीज दिनेश कुमार सिंह की मौत हाे गई।

पटना एम्स में शनिवार को 10 नए मरीज भर्ती हुए हैं। स्वस्थ होने पर 11 मरीजों को छुट्टी मिली। तीन मरीजों मजिस्ट्रेट काॅलाेनी के ओमकार प्रसाद, शिवहर की गीता सिंह और भागलपुर के एनके झा की माैत हाे गई। एम्स में अभी 188 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें आईसीयू में 60 और वेंटिलेटर पर 23 मरीज हैं।
18 लोगों ने कराया वैक्सीन ट्रायल

कोरोना के तीसरे चरण का ट्रायल वैक्सीन लेने के लिए पटना वासी आगे आने लगे हैं। शनिवार को और 18 लोगों ने ट्रायल कराया। अब तक ट्रायल कराने वालों की संख्या 159 हो गई है। हालांकि इसे 1000 तक पहुंचना है। ट्रायल वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार का डीपीएस स्कूल में शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। स्कूल के प्राचार्य वी विनोद के साथ एम्स के चिकित्सकों ने बैठक की। इस बैठक में कोरोना के नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार, अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ICU continues to be full in AIIMS, 14 beds in PMCH and 3 beds in NMCH


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/icu-continues-to-be-full-in-aiims-14-beds-in-pmch-and-3-beds-in-nmch-128030954.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/orig_hospital_1608411488.jpg

0 Response to "एम्स में आईसीयू लगातार फुल, पीएमसीएच में 14 और एनएमसीएच में 3 बेड ही खाली"

Post a Comment