दो दिन पूर्व लापता युवती का शव नदी से बरामद
28 November, 2020
Comment
अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी से शनिवार की दोपहर दो दिनों से लापता युवती का शव बरामद किया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने युवती का शव बरामद किया। मृतिका की पहचान हरपुर लाहौरी निवासी आलोक सिंह की बेटी आकांक्षी कुमारी के रूप में की गई। बताया गया कि शुक्रवार को पिता आलोक ने अहियापुर थाने में बेटी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
सुबह नदी में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद एनडीआरएफ व गोताखोराें की मदद से शव नदी से निकाला गया। लोगों ने बताया, थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इधर, अहियापुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया, शव परिजनों को सौंपा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/missing-girls-body-recovered-from-river-two-days-ago-127960795.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/29/
0 Response to "दो दिन पूर्व लापता युवती का शव नदी से बरामद"
Post a Comment