Popular Posts

बभनगावा गांव में बिहार सरकार की भूमि को लेकर शनिवार को काफी तनाव

बभनगावा गांव में बिहार सरकार की भूमि को लेकर शनिवार को काफी तनाव

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगावा गांव में दो समुदायों के दो पक्षों के बीच बिहार सरकार की भूमि को लेकर शनिवार को काफी तनाव बाहर आ गया। किसी पक्ष ने पेड़ लगाना शुरू किया तो किसी पक्ष ने झंडा गाड़ना शुरू किया।

मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिलते हीं थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह ने एएसआई जमील खान के साथ पुलिस बल को लेकर विवादित स्थल पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच काफी मशक्कत के बाद बातचीत के माध्यम से दोनों पक्षों को संतुष्ट कर मामले को शांत कराया तथा विवादित स्थल पर से दोनों पक्षों के लोगों से अपने अपने द्वारा लगाए गए झंडे और पेड़ के पौधे को हटाया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को बैठा कर आपस में भाईचारा कायम करने एक दूसरे की सहयोग करने के आश्वासन पर पुलिस ने राहत की सांस ली। दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में शांति बहाल करने की बात बताई। यह जानकारी थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kudra/news/there-is-a-lot-of-tension-on-bihar-government-land-in-babhnagawa-village-on-saturday-127873870.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/02/

0 Response to "बभनगावा गांव में बिहार सरकार की भूमि को लेकर शनिवार को काफी तनाव"

Post a Comment