छुट्टी के बाद बाजार सामान्य होते ही पूरे शहर में लगा जाम
छठ पर्व के समाप्त होने के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार और कार्यालय सामन्य हुआ, पूरे शहर में जाम लग गया। जाम के कारण पूरे दिन यातायात अस्त-व्यस्त रहा। जाम का असर शहर के बाहर एनएच पर भी दिखा। जिसके कारण दिन भर सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रही। जाम के कारण एनएच-31 से लगने वाली सभी सड़के, गुमटी और बायपास भी जाम हो गया। मालूम हो कि दिन निकलने के साथ ही सुबह के लगभग ग्यारह बजे से ही शहर के काली स्थान से नगर थाना तक सबसे पहले जाम लगा। जिसके कारण धीरे-धीरे पूरा शहर जाम हो गया। दोपहर होते-होते कचहरी रोड, एसबीआई मेन ब्रांच रोड, मेन रोड, बीपी स्कूल रोड, प्रमीला चौक, जीडी कॉलेज रोड सभी रोड में जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। खासकर शहर के काली स्थान से नगर थाना, काली स्थान से बिष्णुपुर, बीपी स्कूल की तरफ जाने वाली सड़कों पर सबसे अधिक जाम था। जो लोग जाम में फंसे उन्हें घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। छुट्टी के बाद बाजार सामन्य होने के कारण शहर में सोमवार को पुलिस की तैनाती भी काफी कम दिखी। इसके कारण भी जाम देर शाम तक लगा रहा। हालांकि शाम होने के बाद जाम स्वतः समाप्त हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/the-entire-city-was-jammed-after-the-markets-became-normal-after-the-holiday-127940348.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/
0 Response to "छुट्टी के बाद बाजार सामान्य होते ही पूरे शहर में लगा जाम"
Post a Comment