Popular Posts

जिस घर में कोरोना मरीज, वह कंटेनमेंट जोन बनेगा, सलाह या शिकायत के लिए कंट्राेल रूम में संपर्क कर सकेंगे

जिस घर में कोरोना मरीज, वह कंटेनमेंट जोन बनेगा, सलाह या शिकायत के लिए कंट्राेल रूम में संपर्क कर सकेंगे

बिहार में भी छठ के बाद से धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके मद्देनजर जरूरी तैयारी शुरू कर दी है। अब पटना में जिस घर में कोरोना के मरीज मिलेंगे, उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इस बाबत प्रशासन को लिखा गया है। मंगलवार को इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. वीणा कुमारी सिंह ने की।

वहीं डीआईओ डॉ. एसपी विनायक ने बताया कि संक्रमित बुजुर्ग, बीपी, शुगर या फिर अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजाें को आइसोलेशन सेंटर में रहने की सलाह दी जा रही है। वे आइसोलेशन सेंटर में ही रहें, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ऐसे मरीजों का होम आइसोलेशन में रहना ठीक नहीं है। इन्हें आइसोलेशन में रखने की इजाजत नहीं भी दी जा सकती है।

आइसोलेशन सेंटरों को भी फिर से एक्टिवेट किया जा रहा है। मकसद है यदि संक्रमण और बढ़ा तो आइसोलेशन सेंटर में मरीजों को रखा जा सके। जरूरत पड़ने पर अफरातफरी का माहाैल न हाे।

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स और बामेती में बने आइसोलेशन सेंटर को फिलहाल हटा दिया गया है। जरूरत हुई तो यहां भी फिर से व्यवस्था होगी। अभी कंगनघाट, होटल पाटलिपुत्र अशोक, सगुना मोड़ और बिहटा के आइसोलेशन सेंटर काे एक्टिव किया जाएगा। साथ ही मसौढ़ी, बाढ़ और दानापुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भी आइसोलेशन सेंटर की सुविधा बहाल की जाएगी। इसकी पुष्टि डीआईओ डॉ. एसपी विनायक ने की। संक्रमित मरीज या परिजन कंट्रोल रूम या फिर टॉल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

खतरा : त्योहार के बाद बढ़ रहा संक्रमण
त्योहारों के बाद संक्रमण बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 653, सोमवार को 412 और रविवार को 385 नए केस मिले थे। हालांकि इस दौरान जांच भी बढ़ी है। 21 को 85174, 22 को 93935, 23 नवंबर को 106055 और 24 नवंबर को 127704 जांच हुई।

राहत : हमारा रिकवरी रेट देश में सबसे ज्यादा
राज्य की रिकवरी दर 97.30 फीसदी हो गई है। यह राष्ट्रीय औसत 93.70 से 4 फीसदी अधिक है। कुल संक्रमितों की संख्या 231697 हो गई है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 225447 हो गई है। एक्टिव केस 5000 बचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/in-the-house-where-corona-patients-will-form-a-containment-zone-they-will-be-able-to-contact-the-control-room-for-advice-or-complaint-127945626.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/orig_202003221343021584941269_1606250595.jpg

0 Response to "जिस घर में कोरोना मरीज, वह कंटेनमेंट जोन बनेगा, सलाह या शिकायत के लिए कंट्राेल रूम में संपर्क कर सकेंगे"

Post a Comment