Popular Posts

प्राॅपर्टी डीलर काे हत्या की धमकी, अाराेपी काे जेल

प्राॅपर्टी डीलर काे हत्या की धमकी, अाराेपी काे जेल

पड़ाव पाेखर निवासी प्राॅपर्टी डीलर मुकेश कुमार काे एक साल पहले धमकी देने के मामले में काजी माेहम्मदपुर थाने की पुलिस ने हरिसभा चाैक निवासी आराेपी राहुल कुमार काे गिरफ्तार कर शनिवार काे जेल भेज दिया। मामले में मुकेश कुमार ने एफआईआर में कहा था कि आशुताेष शाही से उन्हाेंने एक जमीन की प्लाॅटिंग के लिए एग्रीमेंट किया है।

एग्रीमेंट राेकने के लिए राहुल ने समीर हत्याकांड में जेल में बंद ओंकार सिंह ने जेल से फाेन कर राहुल के माध्यम से बात की। उसने कहा था कि गोविंद कुमार, ओंकार और राहुल इस जमीन की प्लाटिंग करेंगे। आशुताेष से किए गए एग्रीमेंट काे रद्द नहीं करने पर मुकेश काे हत्या की धमकी दी गई थी। काजी माेहम्मदपुर थानेदार मो. फारुख हुसैन अंसारी ने बताया, जांच में कांड के सत्य पाए जाने के बाद आराेपी की गिरफ्तारी का आदेश मिला था। शुक्रवार की रात छापेमारी कर उसे हरिसभा स्थित घर से दबाेचा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/property-dealer-threatened-to-murder-jail-for-rape-127960776.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/29/orig_origarrest15828929481602267604_1606607642.jpg

0 Response to "प्राॅपर्टी डीलर काे हत्या की धमकी, अाराेपी काे जेल"

Post a Comment