गुलनाज के हत्यारे को फांसी दिलाने को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना
जन संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार को शहर के राजेंद्र चौक पर गुलनाज के हत्यारे को फांसी दिलाने के सवाल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने की। धरना को संबोधित करते हुए राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजा कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जिस कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अध्यक्षीय संबोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कुमार ने कहां की गुलनाज की माता सैमुना खातून को मुआवजा देने के साथ ही चांदपुरा ओपी प्रभारी तथा देसरी थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए।
फरकिया विकास मिशन के महासचिव दिनेश कुमार साह ने कहा कि गुलनाज के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। जबकि संयुक्त सचिव उपेंद्र कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार यादव आदि ने भी धरना को संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/the-jan-sangharsh-morcha-staged-a-sit-in-strike-to-hang-kilnazs-killer-127925854.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/
0 Response to "गुलनाज के हत्यारे को फांसी दिलाने को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना"
Post a Comment