आत्महत्या की नीयत से गंगा में कूदी महिला काे बचाया
22 November, 2020
Comment
बरारी पुल घाट पर रविवार दाेपहर दो बजे आत्महत्या के लिए गंगा में कूदी महिला को जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्यों ने बचाया। सोसाइटी के जल दुर्घटना सहायता मित्र मुकेश साहनी व उनके साथियाें ने महिला काे बचा संस्था अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह को जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे डॉ. अजय सिंह ने महिला से आत्महत्या करने का कारण पूछा। महिला ने कारण नहीं बताया। वह लालगंज थाना रूपाैली और जिला पूर्णिया की रहने वाली है। उसके पति पेंटर हैं और उनके चार बच्चे हैं। महिला घर जाने से इनकार कर रही है। इसकी सूचना महिला हेल्पलाइन और बरारी पुलिस काे भी दी गई है। सोसाइटी ने महिला को घर ले जाने या अन्य जानकारी के लिए 09199109008 जारी किया है। फिलहाल महिला को डाॅ. अजय सिंह ने अपने नर्सिंग हाेम में रहने की जगह दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/woman-jumped-into-ganga-due-to-intentions-of-suicide-127939478.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/orig_capture_1606087503.jpg
0 Response to "आत्महत्या की नीयत से गंगा में कूदी महिला काे बचाया"
Post a Comment