Popular Posts

जमीन विवाद में मारपीट एक व्यक्ति हुआ जख्मी

जमीन विवाद में मारपीट एक व्यक्ति हुआ जख्मी

बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनशेर गांव में जमीन विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति ट्रैक्टर से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम खेत जोतने रमन कुमार व अन्य गए हुए थे। जिसकी सूचना पर अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर रोकने पहुंचे। इसी दौरान गाली-गलौज के साथ मारपीट हुई और खेत जोत रहे ट्रैक्टर की चपेट में अनिल कुमार आ गए।

ट्रैक्टर में लगे झाल के नीचे आने पर दायां पांव कट गया। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज कर लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। इसके बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक आवेदन नही मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/one-person-injured-in-land-dispute-127935967.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/

0 Response to "जमीन विवाद में मारपीट एक व्यक्ति हुआ जख्मी"

Post a Comment