Popular Posts

दो साल पूर्व बना स्टेट बोरिंग नहीं हुआ चालू

दो साल पूर्व बना स्टेट बोरिंग नहीं हुआ चालू

सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित नदी के पूर्वी तट पर दो वर्ष पूर्व लाखों की लागत से निर्मित स्टेट बोरिंग प्रशासनिक उदासीनता के कारण निर्माण के बाद से ही बंद पड़ा है। सरकारी राशि की अवैध उगाही के लिए मनमानी तरीके से घटिया सामग्री का उपयोग कर स्टेट बोरिंग भवन का निर्माण कर बिना बोरिंग किए ही सेक्सन पाइप नदी तक बिछा कर छोड़ दिया। निर्माण के समय भी स्थानीय किसानों द्वारा प्रखंड प्रशासन से इसकी शिकायत की गई थी।

लेकिन संवेदक पर इसका कोई असर नहीं हुआ। संवेदक मनमाने तरीके से निर्माण कर सभी कमरों में ताला लगा कर बिना किसी सूचना के फरार हैं। देख-रेख किसके जिम्मे है यह किसानों को पता नहीं है। किसान महेन्द्र यादव, धनराज महतो, हरिनारायण महतो, रंजय यादव सहित अन्य ने बताया वर्ष-1984 से यहां के किसान को स्टेट बोरिंग से खेतों में सिंचाई करने का लाभ मिल रहा था।

पूर्व से लगे स्टेट बोरिंग को संवेदक द्वारा तोड़कर नया स्टेट बोरिंग का निर्माण किया गया। पहले के बोरिंग को भी जानबूझ कर खराब कर दिया गया। किसान डीजल खरीद खेत में लगे फसल की सिंचाई कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/state-boring-did-not-start-two-years-ago-127935970.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/

0 Response to "दो साल पूर्व बना स्टेट बोरिंग नहीं हुआ चालू"

Post a Comment