Popular Posts

झोपड़ी और धान के पुंजेर में लगी आग

झोपड़ी और धान के पुंजेर में लगी आग

कटहराटांड के पास एक झोपड़ी में अचानक आग लग गयी जिसके बाद आग की लपटों से निकली चिंगारी बगल में खलियान में रखे कटे धान के पुंज पर भी जा गिरी और पुंज में भी आग लग गई। जानकारी अनुसार कटहराटांड निवासी उपेंद्र यादव की झोपड़ी में अचानक आग लग गयी आग को देखकर सभी वहां जमा हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास करते इससे पहले एक चिंगारी पास के धान की पूंज पर भी जा गिरी और दोनों जगहों पर भीषण आग लग गई।

ग्रामीणों के सहयोग से बढ़ती आग पर पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब मकान में रखा खाने-पीने की सामग्री के अलावे कपड़ा, दो खाट, धान एवं अन्य राशन जल चुका था। वहीं खलियान मालिक बिनोद यादव को भी आग से काफी क्षति पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jhajha/news/fire-in-hut-and-paddy-massager-127935947.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/

0 Response to "झोपड़ी और धान के पुंजेर में लगी आग"

Post a Comment