मतदान से पूर्व दो दिनाें के लिए भारत-नेपाल सीमा की गई सील
तीसरे चरण में छातापुर विधानसभा निर्वाचन को लेकर भारत-नेपाल की सीमा सील कर दी गई है, जो पूरे 48 घंटे के लिए रहेगी। हालांकि सीमा को पहले से ही सील कर दिया गया था, क्योंकि कोरोना काल में ही दोनों ही देशों की सीमा सील थी, लेकिन भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय कस्टम से मिली स्वीकृत वाहनों को कोरोना जांच के बाद भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। साथ ही बाढ़ अवधि के दौरान भी कोसी नदी और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग के सभी अभियंताओं, कर्मी संवेदक और मजदूरों को प्राधिकार पत्र के साथ वाहनों का नंबर दर्ज कर नेपाल जाने की स्वीकृति मिली थी। इधर, 15 नवंबर के बाद बाढ़ अवधि भी समाप्त हो गई है। इससे अभियंताओं का कोसी बराज और नेपाल के प्रभागों में जाना आना कम हो गया है। ऐसे में तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव को लेकर भारत नेपाल की सीमा को गुरुवार की रात 12 बजे से ही सील कर दी गयी है, जो शनिवार की रात 12 बजे तक रहेगी। इधर सीमा सील के बाबत एसएसबी के सभी बीओपी और अन्य क्षेत्रों में एसएसबी की चौकसी तेज हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/indo-nepal-border-sealed-for-two-days-before-voting-127888530.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/06/3_1604680854.jpg
0 Response to "मतदान से पूर्व दो दिनाें के लिए भारत-नेपाल सीमा की गई सील"
Post a Comment