Popular Posts

इशाकचक में एनएसजी कर्मी के घर डेढ़ लाख की चोरी

इशाकचक में एनएसजी कर्मी के घर डेढ़ लाख की चोरी

इशाकचक के शिवपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एनएसजी कर्मी चंद्र प्रकाश सिंह के घर से नकदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख की चोरी हो गई। एनएसजी कर्मी की बहन ममता सिंह ने इशाकचक थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि शिवपुरी कॉलोनी में मां और भाई के साथ रहती हूं।

भाई एनएसजी में काम करते हैं और इन दिनों छुटि्टयों में घर आए हुए हैं। 15 नवंबर को बहन के घर सुल्तानगंज गई थी। 16 नवंबर को वापस लौटी तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने घर से 15 हजार 500 रुपए, सोने की कनबाली, अंगूठी, पायल, बिछिया, नेकलेस, सिक्का आदि चोरी कर ली। घर का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/one-and-a-half-lakhs-stolen-at-nsg-personnel-house-in-ishachak-127923234.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/18/

0 Response to "इशाकचक में एनएसजी कर्मी के घर डेढ़ लाख की चोरी"

Post a Comment