राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज की बधाई और शुभकामना दी
राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य और देशवासियों को दीपावली की शुभकामना दी। राज्यपाल ने कहा कि दीपावली पर्व हमें असत्य से सत्य, अंधकार से प्रकाश मृत्यु से अमरत्व की ओर जाने की प्रेरणा देती है। बाहरी जगत के साथ ही अपने अंदर सत्य, प्रेम, बंधुत्व और उल्लास को प्रकाशित करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्माऽमृतं गमय’ के शुभ संकल्प का संदेश देती है। यह पर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए।
चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज की बधाई दी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज पर्व के अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। अभिरूचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/governor-and-chief-minister-congratulated-and-wished-deepawali-chitragupta-pooja-and-bhaiya-dooj-127913521.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/14/nitish-3_1605299079.jpg
0 Response to "राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज की बधाई और शुभकामना दी"
Post a Comment