Popular Posts

एकता चौक पर हो रहे अतिक्रमण से परेशानी

एकता चौक पर हो रहे अतिक्रमण से परेशानी

एकता चौक सहित सब्जी मंडी और मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण से शहरवासी परेशान हैं। इसके अलावा जयप्रकाश चौक से लेकर पटेल चौक तक भी ठेले वालों ने अपना कब्जा जमा रखा है।जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

नगर परिषद द्वारा इनसे नियमित रूप से टैक्स वसूल किया जाता है। एकता चौक के अलावा सब्जी मंडी सहित मुख्य सड़क पर सब्जी के ठेले काफी मात्रा में लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। नगर प्रशासन द्वारा इस मामले में नियमित रूप से कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जिसकी वजह से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। समय-समय पर वरीय अफसरों के आदेश पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद ही अतिक्रमणकारी फिर से अपना कब्जा जमा ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/trouble-due-to-encroachment-at-ekta-chowk-127907811.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/

0 Response to "एकता चौक पर हो रहे अतिक्रमण से परेशानी"

Post a Comment