पटना से नीरज, तिरहुत से देवेश, काेसी से एनके, दरभंगा से मदन-सर्वेश जीते
13 November, 2020
Comment
बिहार विधान परिषद चुनाव के सभी नतीजे घोषित कर दिए गए। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मंत्री नीरज कुमार, कोसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा के एनके यादव और तिरहुत से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर विजयी हुए हैं। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के मदन मोहन झा और स्नातक सीट से निर्दलीय सर्वेश कुमार चुनाव जीत गए हैं।
यहां से जदयू प्रत्याशी दिलीप कुमार चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। सारण शिक्षक सीट से केदारनाथ पांडेय को लगातार चौथी बार सफलता मिली है। पटना शिक्षक सीट से भाजपा के नवल किशोर यादव व तिरहुत से संजय कुमार सिंह गुरुवार काे ही जीत गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/neeraj-from-patna-devesh-from-tirhut-nk-from-kesi-madan-sarvesh-from-darbhanga-won-127913408.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/14/orig_27_1605298065.jpg
0 Response to "पटना से नीरज, तिरहुत से देवेश, काेसी से एनके, दरभंगा से मदन-सर्वेश जीते"
Post a Comment