जुआ के विवाद में युवक की गाेली मार हत्या, उग्र ग्रामीणों ने पीट-पीटकर दो काे मार डाला
फतुहा के नदी थाना इलाके में सबलपुर सिक्स लेन निर्माणाधीन पुल के पास जुआ खेलने के विवाद में तीन युवकाें ने जितेंद्र सहनी की सीने में गाेली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात करीब 10.30 बजे हुई। उस वक्त जितेंद्र व तीन-चार लाेग गंगा के किनारे जुआ खेल रहे थे। इसी दाैरान मुन्ना दास, अजीत कुमार उर्फ एतवरिया व केतू बाइक से आए। तीनाें उन्हीं लाेगाें के साथ जुआ खेलना चाह रहे थे।
इसी में विवाद हाे गया। इसी बीच मुन्ना ने पिस्टल निकाली और जितेंद्र के सीने में गाेली दाग दी। गाेली की आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले माैके पर पहुंच गए और मुन्ना दास व अजीत काे भागने के दाैरान पकड़ लिया। 50 लाेगाें ने लाठी-डंडे, राॅड से हमला कर दाेनाें काे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
माॅब लिंचिंग में दाेनाें की माैत हाे गई। हालांकि केतू भागने में सफल रहा। 38 साल का मुन्ना सबलपुर का था पर उसका परिवार काेलकाता में रहता है। वहीं 25 साल का जितेंद्र सहनी सबलपुर के मल्लाह टोली का था। अजीत मेहंदी गंज थाना के रानीपुर का है।
एसआईटी करेगी जांच
घटनास्थल पर जांच के बाद ग्रामीण एसपी केके मिश्रा ने बताया कि फतुहा एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी के नेतृत्व में एसआईटी बना दी गई है। बकाैल एसपी इसमें एक केस जितेंद्र के परिजन मुन्ना के साथ रहे तीन-चार युवकाें पर केस दर्ज किए हैं जबकि एक केस पुलिस के बयान पर हुआ है। पुलिस के बयान दर्ज केस में दाे की हुई माॅब लिंचिंग में माैत में करीब 50 अज्ञात पर केस हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/young-man-abused-in-gambling-dispute-angry-villagers-beaten-and-killed-two-127911084.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/13/death-1_1605219208.jpg
0 Response to "जुआ के विवाद में युवक की गाेली मार हत्या, उग्र ग्रामीणों ने पीट-पीटकर दो काे मार डाला"
Post a Comment