नतीजे जानने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग
10 November, 2020
Comment
विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखने के लिए लोग सुबह से ही टीवी के सामने चिपके रहे वही युवा लोग अपने मोबाइल पर भी नतीजे देखने के लिए उत्सुक रहे। प्रखंड क्षेत्र में चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही चौक चौराहे पर चुनाव के नतीजों के लिए चर्चाएं चल रही थी। लोग अपने पार्टी व प्रत्याशी की जीत के दावे के साथ ही वोट कितना मिला इसकी भी चर्चाएं चल रही है। वहीं, सरकार के परिवर्तन व नई सरकार के दावे देखे जाते थे। इसको ले लोगों में उत्साह था कि परिणाम क्या होगा। जानकारी के लिए लोग सुबह ही तैयार होकर टीवी के पास बैठ गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/people-clinging-to-tv-to-know-the-result-127902159.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/
0 Response to "नतीजे जानने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग"
Post a Comment