Popular Posts

मजदूर आंदोलन तेज करने पर जाेर

मजदूर आंदोलन तेज करने पर जाेर

एक्टू व इसके सम्बद्ध यूनियनों बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन, असंगठित कामगार महासंघ, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ, घरेलू महिला कामगार यूनियन आदि के नेतृत्वकारी प्रतिनिधियों का संयुक्त मजदूर कन्वेंशन रविवार को सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

कन्वेंशन में लेबर कोड कानून, महंगाई, बेरोजगारी, छंटनी, निजीकरण और लोकतंत्र व संविधान पर बढ़ते हमले के खिलाफ मजदूर आंदोलन को तेज करने का एलान किया गया। कन्वेंशन को एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के शर्मा, राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त सहित उपरोक्त सम्बद्ध यूनियनों के अमर कुमार, राजेश कुमार दास, पूनम देवी, मनोज कृष्ण सहाय, अमित गुप्ता, लूटन तांती, नाथनगर प्रखंड के नागेश्वर पोद्दार, खरीक के बिहारी शर्मा, जगदीशपुर की बेबी देवी, शाहकुंड के शैलेन्द्र कुमार सिंह, सबौर के सबलू यादव व गोराडीह प्रखंड के जयराम सिंह ने सं‍बोधित किया। कन्वेंशन में निशा देवी, खुशबू देवी, पूनम देवी, अमृता देवी,चंदा देवी, पार्वती देवी, सजनी देवी, कविता देवी, मीरा देवी, उपेंद्र यादव, प्रकाश चुनिहारा, विशन दास, स्वर्णलता कुमारी, उत्तम कुमारी करुणा, रेणु देवी आदि शामिल हुईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Go on intensifying the labor movement


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/go-on-intensifying-the-labor-movement-127939466.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/capture_1606087341.jpg

0 Response to "मजदूर आंदोलन तेज करने पर जाेर"

Post a Comment