मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है : अजीत शर्मा
15 November, 2020
Comment
विधायक अजीत शर्मा के कांग्रेस विधान मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद शहर आने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुल्तानगंज, अकबरनगर, चम्पानाला पुल और नाथनगर के समीप ढोल नगाड़े और आतिशबाजी कर उन्हें बधाई दी।
माैके पर विधायक ने कहा कि अब मेरी और आप सबकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। माैके पर अभय आनन्द, संजय कुमार सिन्हा, सोईन अंसारी, पंकज सिंह, गुड्डू पांडेय, गुंजन ठाकुर, नवीन सिंह, रविन्द्र नाथ यादव, अभिषेक चौबे, अभिजीत गुप्ता, मिंटू कुरैशी, फैसल अंसारी, सौरभ पारीख आदि उपस्थित थे। राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु ने भी बुके देकर उनका स्वागत किया। माैके पर सलाउद्दीन अहसन, पंकज सिंह, विजय यादव, प्रोफेसर पीटी. लाल, अंकित कुमार, अंजनी सिंह, राहुल कश्यप, प्रदीप यादव, शेखर यादव, मोहम्मद एजाज अंसारी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/my-responsibility-has-increased-further-ajit-sharma-127917138.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/16/96_1605476643.jpg
0 Response to "मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है : अजीत शर्मा"
Post a Comment