Popular Posts

किसानों के मुद्दे पर दो को सड़क पर उतरेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

किसानों के मुद्दे पर दो को सड़क पर उतरेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

किसानों के मुद्दे और किसान विरोधी कानून के विरोध में 2 दिसंबर को भाकपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। भाकपा ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। शनिवार को राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, रामबाबू, विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय, प्रो. संजय कुमार सिंह, विधानसभा में विधायक दल के नेता रामरतन सिंह व सूर्यकांत पासवान ने पत्रकारों से कहा कि किसानों को फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है।

पिछले दिनों विभिन्न राज्यों से प्रदर्शन करने दिल्ली आ रहे किसानों पर हमला किया गया। यह बेहद शर्मनाक है। कृषि कानूनों में संशोधन को तुरंत केंद्र सरकार वापस ले। सरकार पर आराेप लगाया कि किसानों और आम आदमी की समस्या नहीं सुन रही है। बिहार में चुनाव के दौरान भाजपा और पीएम द्वारा 19 लाख रोजगार देने के वादे काे पूरा करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्टी के कार्यक्रम का ऐलान करते भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/communist-party-of-india-will-take-two-on-the-issue-of-farmers-on-the-road-127960657.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/29/app160657594497img-20201128-wa0003_1606605702.jpg

0 Response to "किसानों के मुद्दे पर दो को सड़क पर उतरेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी"

Post a Comment