Popular Posts

छठ पर्व को लेकर परिजन गए थे अपने गांव गिद्धौर

छठ पर्व को लेकर परिजन गए थे अपने गांव गिद्धौर

रेफरल अस्पताल चकाई में कार्यरत एएनएम उर्मिला रानी का 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उर्फ बिट्टू का शव प्रखंड कार्यालय स्थित बिजली ऑफिस के बगल में उसके डेरा में रस्सी के सहारे पंखे से झूलता
पाया गया।

बताया जाता है कि जब शुक्रवार की संध्या चार बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो एक पड़ोसी ने उसके कमरे का दरवाजा धकेला तो दरवाजा खुल गया। पड़ोसी ने जब अंदर जाकर देखा तो विशाल का शव पंखे के सहारे लटका था मगर उसका पैर जमीन पर टिका हुआ था। आनन फानन में घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना पड़ोसियों द्वारा मिलने पर उसकी मां एवं उसके पिता नारायण रजक घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि मृतक विशाल पटना में रहकर पढ़ाई करता था मगर लॉक डाउन के बाद वह पिछले 6 माह से अपनी मां के साथ चकाई में ही रह रहा था। छठ पर्व में उसकी मां अपने घर गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव गई हुई थी।

परिजनों ने साथ जाने को कहा था तो उसने बाद में आने की बात कह मना कर दिया था। मृतक विशाल अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था तथा उसकी एक बहन भी है। वहीं उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। चकाई पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/the-family-went-to-gidhaur-for-chhath-festival-127935943.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/

0 Response to "छठ पर्व को लेकर परिजन गए थे अपने गांव गिद्धौर"

Post a Comment