Popular Posts

पैक्सों में धान की खरीद में हुई देरी, बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेच रहे किसान

पैक्सों में धान की खरीद में हुई देरी, बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेच रहे किसान

जिले में धान की सरकारी खरीद एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी। इस बार धान की प्रति क्विंटल कीमत 1868 रुपए होगी, जो पिछले वर्ष के प्रति क्विंटल कीमत 1817 रुपए से 51 रुपए अधिक होगी। जिला में विभागीय स्तर पर धान की खरीद को लेकर 23 नवंबर को निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके बाद से जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिला में 325 पैक्स मौजूद हैं। इसमें से स्वच्छ छवि वाले करीब 300 पैक्स को धान की खरीद के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं कई स्थलों पर व्यापार मंडल के माध्यम से भी धान की खरीद की जाएगी। इस बार धान की खरीद काे लेकर लक्ष्य अभी तक स्पष्ट नहीं है। जबकि 2019 में जिला में धान की खरीद का लक्ष्य 80 हजार टन था। इनमें से जिला में 60 हजार टन धान की खरीद हुई थी। हालांकि इस बार 80 हजार टन से ऊपर खरीद लक्ष्य होने का अनुमान बताया गया है।

धान की खरीद तक चलता रहेगा रजिस्ट्रेशन

बताया जाता है कि धान की सरकारी स्तर पर बिक्री को लेकर जिला के 800 किसानों ने ही अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि यह रजिस्ट्रेशन मार्च-अप्रैल तक धान की खरीद तक चलता रहेगा। 2019 में 8000 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

11-12 सौ रुपए बाजार भाव होने से बिचौलिए सक्रिय
धान की वर्तमान बाजार कीमत 11-12 सौ रुपए है, जो सरकारी दर से करीब 600 रुपए कम है। इसको लेकर बिचौलिए सक्रिय हैं। किसानों की धान के खरीद की सरकारी राशि नहीं मालूम होने से बिचौलिए इसका फायदा उठाना शुरू कर दिए हैं।

गेहूं की खेती के लिए रुपए की जरूरत है किसानों को

शंभूपट्टी के किसान मिश्री साह, संतोष साह आदि ने बताया कि सरकारी स्तर से धान खरीद नहीं शुरू होने व गेहूं की खेती के लिए रुपए की आवश्यकता के कारण 1200 रुपए क्विंटल की दर से धान बेचे हैं। वहीं अन्य किसान भाव बढ़ने के इंतजार में हैं।

2019 की धान खरीद का मई में किया गया भुगतान

सरकारी स्तर से 2019 में खरीदे गए धान का भुगतान किसानों को मई 2019 तक कर दिया गया है। बताया जाता है कि 8 हजार किसानों से सरकारी स्तर से 60 हजार टन धान की खरीद हुई थी। मार्च 2020 तक अधिकांश व मई तक सबका भुगतान हुआ।

मार्च-अप्रैल तक करा सकते हैं धान बिक्री का रजिस्ट्रेशन

बताया जाता है कि धान बिक्री को लेकर मार्च-अप्रैल 2021 तक रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन bih.cooperative.gov.in पर कराना है। इसमें जमीन की रसीद, गैर रैयत होने पर किसान सलाहकार का सहमति पत्र व फोटो सहित किसान को कई जानकारी देनी है।

बिक्री के लिए अब तक 800 किसानों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

^धान खरीद को लेकर 23 नवंबर को विभागीय पत्र प्राप्त हुआ है। जिला में 300 से अधिक केंद्रों पर एक सप्ताह में खरीद शुरू हो जाएगी। अभी 800 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले वर्ष के 8 हजार किसानों के 60 हजार टन धान का पेमेंट हो गया है। -अजय भारती, जिला सहकारिता पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delay in purchase of paddy in packs, farmers selling middlemen at throwaway prices


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/delay-in-purchase-of-paddy-in-packs-farmers-selling-middlemen-at-throwaway-prices-127947478.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/25samstipur-01_1606323339.jpg

0 Response to "पैक्सों में धान की खरीद में हुई देरी, बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेच रहे किसान"

Post a Comment