Popular Posts

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन लेकर जाने पर रोक, पास वालाें को ही प्रवेश की अनुमति

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन लेकर जाने पर रोक, पास वालाें को ही प्रवेश की अनुमति

मतगणना केंद्र पर पास वालाें को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मोबाइल लेकर जाने पर रोक रहेगी। डीएम कुमार रवि ने कहा कि प्रवेश द्वार पर जांच की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश नहीं कर सके।

मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सोमवार को एसके मेमोरियल हॉल में मतगणना कर्मियों को ब्रीफिंग करते हुए डीएम ने ससमय मतगणना केंद्र पर पहुंचने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। मतगणना के लिए करीब 840 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस बीच, नगर निगम की टीम ने देर रात तक मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन अाैर फाॅगिंग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prohibition on carrying mobile phone at the counting center, only passers are allowed to enter


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/prohibition-on-carrying-mobile-phone-at-the-counting-center-only-passers-are-allowed-to-enter-127901200.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/orig_0521maobaaila_1604963021.jpg

0 Response to "मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन लेकर जाने पर रोक, पास वालाें को ही प्रवेश की अनुमति"

Post a Comment