संविधान लोगों की सुविधाएं करता है परिभाषित, एनसीसी की बटालियन के द्वारा जेएलएन कॉलेज में किया गया सेमिनार का आयोजन
3 बिहार बटालियन औरंगाबाद बिहार के तत्वाधान में जेएलएन कॉलेज डेहरी ऑन सोन में एनसीसी ऑफिसर प्रो सच्चिदानंद कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट एवं बुद्धिजीवियों के बीच बहुउद्देशीय भवन में संविधान की महता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार आजाद ने किया।
कार्यक्रम का संचालन बीबीए के प्रभारी कन्हैया कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट अमित कुमार सिंह ने भारत के इस लिखित अद्वितीय संविधान की महता पर काफी चर्चा किया तथा संविधान निर्माताओं को मौके पर उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। जिन्होंने 2 साल 11 महीना 18 दिन की कठिन परिश्रम के बाद भारत का लिखित संविधान भारत के लोगों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि संविधान देश के हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं, जरूरतों, अधिकारों एवं कर्तव्यों को परिभाषित करता है। इससे कोई भी बड़ा नहीं है संविधान देश के सभी प्रणाली से सर्वोच्च है और संविधान की देखरेख में ही देश संचालित हो रहा है। भारत का संविधान सर्वात्मक है।
इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उस देश की आत्मा होता है, जिसमें देश की एकता व अखंडता के मायने परिलक्षित होते हैं। संविधान हमें आदर्श नागरिक बनना सीखाता है। यह बताता है कि अन्य लोगों के प्रति व देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां क्या हैं। हमें हमारी जिम्मेदारियों का यह अहसास कराता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/constitution-defines-the-facilities-of-the-people-ncc-battalion-organizes-seminar-in-jln-college-127963627.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/30/2_1606693723.jpg
0 Response to "संविधान लोगों की सुविधाएं करता है परिभाषित, एनसीसी की बटालियन के द्वारा जेएलएन कॉलेज में किया गया सेमिनार का आयोजन"
Post a Comment