सबसे पहले अगिआंव क्षेत्र का तीन बजे और अाखिर में शाहपुर क्षेत्र का पांच बजे तक आएगा रिजल्ट
भोजपुर जिले के सात विधानसभा की काउंटिंग 10 नवंबर को करने के लिए हर विधानसभा में 14-14 मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है। एक राउंड में 14 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती की जाएगी। इस तरह 28 राउंड से लेकर 34 राउंड तक मतों की गिनती होगी। प्रारंभ में 1-2 चरण की काउंटिंग में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा, उसके बाद से सभी राउंड की काउंटिंग 15 मिनट या उससे कम समय में पूरा कर ली जाएगी। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र संदेश, आरा, बड़हरा, अगिआंव, जगदीशपुर, तरारी और शाहपुर है। इनमें सबसे कम मतदान केंद्र अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में 380 है। और सबसे ज्यादा मतदान केंद्र शाहपुर में 472 है। अगिआंव विधानसभा के वोटों की गिनती सबसे कम 28 राउंड में ही संपन्न हो जाएगी। इस वजह से इसका रिजल्ट सबसे पहले दोपहर में लगभग तीन बजे के आसपास आ जाएगा। दोपहर चार बजे के लगभग अन्य पांच विधानसभा का भी रिजल्ट आने की संभावना है।
पांच केंद्रों का वीवीपैट स्लिप से होगा सत्यापन
निर्वाचन आयोग के द्वारा मिले निर्देश के अनुसार हर विधानसभा के पांच मतदान केंद्रों के वोटों को वीवीपैट के पेपर स्लिप से मिलान कर सत्यापन कराया जाएगा। यह प्रक्रिया काउंटिंग समाप्त होने के बाद शुरू की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। वहीं पत्रकारों और मौजूद आम लोगों की जानकारी के लिए पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक दौर के परिणाम की घोषणा लाउडस्पीकर के माध्यम से की जाएगी, तथा राउंड बार चार्ट भी बाहर दीवार पर साटी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/first-of-all-the-result-will-be-in-the-area-of-agiaon-and-in-shahri-area-in-akhir-by-5-oclock-127887628.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/06/3_1604617761.jpg
0 Response to "सबसे पहले अगिआंव क्षेत्र का तीन बजे और अाखिर में शाहपुर क्षेत्र का पांच बजे तक आएगा रिजल्ट"
Post a Comment