Popular Posts

डीएम ने कहा- भागलपुर की मीडिया ने कोरोनाकाल में बेहतरीन काम किया है

डीएम ने कहा- भागलपुर की मीडिया ने कोरोनाकाल में बेहतरीन काम किया है

बड़ा सुखद संयोग है कि आज लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा का दिन है। आज ही कलम साधकों का राष्ट्रीय प्रेस दिवस भी है। कोरोनाकाल में भागलपुर की मीडिया ने ग्राउंड पर बेहतरीन काम किया है। लाॅकडाउन में लाेगाें काे जागरूक करने में अहम भूमिका अदा की। मीडिया ने चुनाैतियाें काे पार कर कर्तव्याें काे पूरा किया है।

ये बातें डीएम प्रणव कुमार ने सोमवार को कहीं। वे राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समीक्षा भवन में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, मीडिया प्रशासन की कमियों को उजागर करता है। इसे हम सहज स्वीकार करते हैं। प्रशासन कमियाें काे स्वीकार कर इसे दूर करने का प्रयास करता है।

उन्हाेंने कहा, प्रशासन व प्रेस के बीच गेप नहीं हाेना चाहिए। वे हमेशा सभी के लिए उपलब्ध हैं। इस दौरान डीडीसी सुनील कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ आलाेक कुमार ने किया। माैके पर इलेक्ट्राॅनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकाराें ने भी अपने विचार रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयाेजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम प्रणव कुमार।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/dm-said-bhagalpur-media-has-done-excellent-work-in-the-coronary-127920001.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/17/untitled_1605567367.jpg

0 Response to "डीएम ने कहा- भागलपुर की मीडिया ने कोरोनाकाल में बेहतरीन काम किया है"

Post a Comment