जुआ खेलते पेट्रोल पंप के मैनेजर व इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार, दाे संचालक हुए फरार
दीपावली शुरू हाेने से पहले ही जुआ का अड्डा सजने लगा है। बेउर थाना पुलिस ने सिपारा के नजदीक संगम बिहार कॉलोनी के एक चार मंजिला मकान में छापेमारी कर तीन जुआड़ियाें काे गिरफ्तार कर लिया। जुए अड्डे से पुलिस ने एक पिस्टल, 4 कारतूस और 1 लाख 28 हजार 500 नकद भी बरामद किया। हालांकि, जुआ अड्डा के 2 संचालक फरार हाे गए। गिरफ्तार हाेने वालाें में पेट्रोल पंप के मैनेजर व सरिस्ताबाद निवासी शत्रुघ्न प्रसाद, इंजीनियर सोनू उर्फ रवि प्रकाश और चंदन कुमार के नाम शामिल हैं।
पेट्रोल पंप के मैनेजर के पास से 1 लाख नकद, एक पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस बरामद किया गया, जबकि इंजीनियर के पास से 28500 रुपए बरामद किए गए। पुलिस जुआ अड्डा संचालक अमित कुमार व मनीष कुमार का सुराग लगाने में जुटी है।
थानेदार फूलदेव चौधरी के अनुसार, नालंदा निवासी उमेश साव का मकान किराए पर लेकर अमित कुमार जुआ का अड्डा चलाता है। पुलिस काे सूचना मिली कि वहां जुए का खेल शुरू हाे गया है। पुलिस वहां पहुंची ताे देखा कि सभी जुआ खेल रहे थे। पुलिस के पहुंचने से थाेड़ी देर पहले ही अमित कुमार और मनीष वहां से निकल गया।
बकाैल थानेदार, दाेनाें संचालकाें व गिरफ्तार तीन लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन काे जेल भेज दिया गया, जबकि अमित और मनीष काे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। दाेनाें के बारे में सुराग मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/three-arrested-including-manager-and-engineer-of-petrol-pump-while-gambling-127897779.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/orig_apppatnaaaspas160484086231img-20201108-wa0056_1604877989.jpg
0 Response to "जुआ खेलते पेट्रोल पंप के मैनेजर व इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार, दाे संचालक हुए फरार"
Post a Comment